चखना शॉप में 3.5 लाख की कमाई! शख्स का ये बिजनेस आइडिया हो रहा वायरल

चखना शॉप में 3.5 लाख की कमाई! शख्स का ये बिजनेस आइडिया हो रहा वायरल

septembre 7, 2026

chakhna Shop business: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चखने की दुकान खोलने के बिजनेस प्लान डिस्कस कर रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

X

चखने की दुकान का बिजनेस प्लान वायरल हो रहा है. (Photo: Insta/rupeeraftar)

चखने की दुकान का बिजनेस प्लान वायरल हो रहा है. (Photo: Insta/rupeeraftar)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चखने की दुकान के बिजनेस की बात कर रहा है. खास बात ये है कि वो एक कागज पर लिखकर समझा रहा है कि बिजनेस में कितने का निवेश करना होगा और इसमें कितने रुपये का फायदा होगा. वीडियो में जिस तरह प्लान डिस्कस कर रहा है, वो काफी यूनीक है और वो डिटेल से इस बिजनेस की बात कर रहा है. वीडियो को अब इंस्टाग्राम पर पसंद किया जा रहा है और लोग जिस तरह से बिजनेस प्लान समझाया गया है, उसकी तारीफ कर रहे हैं. 

इंस्टाग्राम पर rupeeraftar के नाम से शेयर किए गए वीडियो में बताया जा रहा है कि किस तरह से चखने की दुकान खोली जा सकती है. इसमें कागज पर बताया जा रहा है कि चखने की दुकान खोलने के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट के रुप में 90  हजार खर्च होंगे और हर महीने 85 हजार तक खर्च होंगे. इसके अलावा 2 फ्रिज खरीदने होंगे और सिगरेट, पानी, सोडा, पैकेट फूड, लाइटर, डिस्पोजल, शॉप काउंटर पर खर्चा करना होगा. इसमें साढ़े चार लाख रुपये खर्च होंगे. 

साथ ही उन्होंने बताया कि अगर अच्छी जगह दुकान है तो महीने की 50 हजार दिन की सेल हो सकती है और इस तरह के आइटम में आमतौर पर 30 फीसदी तक छूट मिलती है. इससे करीब 15 हजार रुपये दिन की कमाई होगी और महीने की सभी खर्चा काटकर तीन लाख 65 हजार रुपये की कमाई होगी. ऐसे में किराया वगैहरा काटकर इतना कमाया जा सकता है और इसमें भी कमी हो तो 3 से साढ़े तीन लाख रुपये की कमाई हो सकती है. 

बता दें कि इस यूजर की ओर से अक्सर ऐसे ही वीडियो शेयर किए जाते हैं, जिसमें वो घूमने आदि के खर्चे का हिसाब बताते हैं. इसमें वो विदेश घूमने से लेकर लद्दाख आदि की ट्रिप के बारे में बताते हैं. इन वीडियो को काफी पसंद किया जाता है और अभी चखने की दुकान खोलने का वीडियो वायरल हो रहा है. 
 

सम्बंधित ख़बरें

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

fr_FRFrench